Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े:सीतापुर MLA की बहन का आरोप- साइन के लिए घुमा रहे अफसर, बदसलूकी की
Breaking News

BJP विधायक ने नायब तहसीलदार को पीटा, कपड़े फाड़े:सीतापुर MLA की बहन का आरोप- साइन के लिए घुमा रहे अफसर, बदसलूकी की

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 74 1779898675
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 74 1779898675
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में BJP विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। राजापुर उप तहसील में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनसे मारपीट की है। नायब तहसीलदार का कहना है कि विधायक समर्थकों ने धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर नायब तहसीलदार को अपने साथ अंबिकापुर ले गए। वहीं नायब तहसीलदार पर विधायक की चचेरी बहन की फाइल फेंकने और उन्हें कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप है। इसी बात से नाराज समर्थक उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। यह मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मैनपाट की राजापुर उप तहसील में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी ने जमीन के शाख शोध पत्र बनवाने के लिए 14 मई को फाइल जमा किया था। आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक और बाबू कई दिनों से उसे काम के लिए दफ्तर के चक्कर लगवा रहे थे। बुधवार को भी वह अपने काम के सिलसिले में उप तहसील कार्यालय पहुंचीं थीं। फाइल फेंका, ऑफिस से बाहर भगाया तो पहुंचे विधायक समर्थक सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिक से उन्होंने फाइल पर साइन करने के लिए कहा तो वे भड़क गए और कहा कि तुम होती कौन हो? हस्ताक्षर करने के लिए कहने वाली। जाकर मैनपाट में हस्ताक्षर करा लो। इसके बाद उसे तहसील से बाहर करने के लिए भी कहा गया। इसकी जानकारी सीमा धनकी ने विधायक रामकुमार टोप्पो को दी तो विधायक के समर्थक उप तहसील पहुंच गए। विधायक पर भी मारपीट का आरोप, SDM ने किया बीच-बचाव आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया। नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा। तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है। तुषार मानिक ने कहा कि इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की। बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला। नायब तहसीलदार बोले- बहन से अभद्रता का आरोप गलत नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे। उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगा मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे। विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की जा रही है। कलेक्टर ने कहा- मारपीट हुई, पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ ही एसडीएम फागेश सिन्हा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कलेक्टर अजीत बसंत ने बताया कि नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया है कि विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की है। मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। कलेक्टर से मिलने के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक औ एसडीएम फागेश सिन्हा सहित अन्य राजस्व अधिकारी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने अंबिकापुर कोतवाली थाने पहुंच गए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अनुपयोगी जमीनों के लिए तैयार होगी रिडेवेलपमेंट योजना:GIS मैपिंग से होगी पूरी निगरानी, इन जमीनों पर बनेंगे हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट

May 27, 2026

मरहीमाता दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा:महिलाओं को पीटा, साइड देने को लेकर विवाद, बेलगहना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

May 27, 2026

राजनांदगांव में 3500 घरों में लगे सोलर प्लांट:कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, मीटरिंग के बाद तुरंत मिल रहा सब्सिडी

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072187
Views Today : 191
Views Last 7 days : 2003
Views Last 30 days : 5165
Total views : 94996
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.