सरगुजा जिले के उदयपुर इलाके में 25 हाथी उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया है और फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। एक सप्ताह से हाथियों की मौजूदगी के कारण लोग सहमे हुए हैं। यहां दो दलों में विचरण कर रहे हाथियों के कारण ग्रामीण
.
जानकारी के मुताबिक, 13 हाथियों का एक दल लखनपुर वन परिक्षेत्र के घटोन, पटकुरा मार्ग से होते हुए केदमा सर्किल पहुंचा। दर्जनों किसानों की करीब 20 एकड़ फसल रौंद कर बर्बाद कर दी। वहीं, 12 हाथियों का एक अन्य दल सूरजपुर की ओर से डांड गांव सर्किल में प्रवेश किया। हाथियों ने आधा दर्जन घरों को आंशिक नुकसान पहुंचाया और खेतों में लगी फसलों को भी रौंद डाला।

हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को पहुंचाया नुकसान
वनविभाग कर रहा है निगरानी वन विभाग के रेंजर कमलेश राय के नेतृत्व में वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी रख रहा है। ग्रामीण इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया है। विभाग ने रात्रि समय में खेतों की रखवाली न करने की सलाह भी दी है। हाल ही में खेत में फसलों की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग दंपती बमुश्किल अपनी जान बचा पाए थे।
रेंजर कमलेश राय ने कहा कि हाथियों के नुकसान का आकलन कर वनविभाग द्वारा मुआवजा दिया जाएगा, इस कारण लोग फसलों की रखवाली करते हुए अपनी जान जोखिम में न डालें। वनविभाग द्वारा केदमा, लक्ष्मणगढ़ इलाके में लोगों को मुनादी करा सतर्क किया है।
<
