![]()
.
बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। इसका उद्देश्य पार्टी को मजबूती प्रदान करना और आगामी कवर्धा कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को प्रारंभ करना था। श्याम कुमार दौलत बारवे, पर्यवेक्षक ज्योत्सना महत, सांसद कोरबा दिलीप लहरिया, आकाश शर्माऔर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होरीराम साहू ने संगठन की मजबूती, पार्टी गतिविधियों में सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की।
बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने जिले में अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया। आगामी दिनों में जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और नए अध्यक्ष के साथ पार्टी की कार्यप्रणाली को नई दिशा दी जाएगी। बैठक में 24 आवेदकों ने प्रभारी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिनमें पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, रजपाल साहू, काशीनाथ सिंह ठाकुर, लालबहादुर चंद्रवंशी, घनश्याम साहू, नवीन जायसवाल, कृष्णा साहू, तुकेश्वर साहू, तुकाराम चंद्रवंशी, होरीराम साहू, नंदराम पाटिल, लक्ष्मण चंद्रवंशी, पितांबर वर्मा, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मो. अजहर खान, नरेश चंद्राकर, नरेश निर्मलकर, आनंद सिंह ठाकुर, सीमा अगम अनंत, शिवशंकर वर्मा, आकाश केसरवानी, सुनील यादव, राकेश चंद्रवंशी, डॉ. जयप्रकाश बारले शामिल हैं।
<
