Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 23 साल बाद कलर्क के माथे से मिटा ‘रिश्वत का कलंक’, Chhattisgarh HC ने कहा- नोट मिलने से दोष साबित नहीं होता
Breaking News

23 साल बाद कलर्क के माथे से मिटा ‘रिश्वत का कलंक’, Chhattisgarh HC ने कहा- नोट मिलने से दोष साबित नहीं होता

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 10 2025 chhattisgarh high court
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रिश्वत लेने के एक मामले में क्लर्क को 23 साल बाद आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी के पास से नोट मिलने से रिश्वत लेना सिद्ध नहीं होता है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि ट्रैप करने वाली टीम के सदस्यों के बयान ही विरोधाभाषी रहे।

Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 04:56:02 PM (IST)

Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 04:56:31 PM (IST)

23 साल बाद कलर्क के माथे से मिटा 'रिश्वत का कलंक', Chhattisgarh HC ने कहा- नोट मिलने से दोष साबित नहीं होता
रिश्वत के आरोपी कलर्क को हाई कोर्ट ने बरी किया

HighLights

  1. नोट मिलने से रिश्वत साबित नहीं, मांग व स्वीकारोक्ति के साक्ष्य जरूरी: हाई कोर्ट
  2. हाई कोर्ट ने 23 साल बाद रिश्वत के मामले में क्लर्क बाबूराम पटेल बरी कर दिया
  3. कोर्ट ने पाया कि ट्रैप करने वाली टीम के सदस्यों के बयान ही विरोधाभाषी रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: हाई कोर्ट ने बिल्हा तहसील कार्यालय के तत्कालीन क्लर्क बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि अभियोजन यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपित ने रिश्वत की मांग की थी या उसे अवैध लाभ के रूप में स्वीकार किया था।

यह था मामला

लोकायुक्त कार्यालय, बिलासपुर में 20 फरवरी 2002 को शिकायतकर्ता मथुरा प्रसाद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपित बाबूराम पटेल ने उसके पिता की जमीन का खाता अलग करने के नाम पर 5,000 रिश्वत की मांग की थी, जो बाद में 2,000 में तय हुई। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की।

शिकायतकर्ता को 15 नोट 100 के दिए गए, जिन पर फिनाल्फ्थेलीन पाउडर लगाया गया था। आरोप था कि आरोपित ने 1,500 रिश्वत ली, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपित के कपड़े और हाथ धोने पर घोल के गुलाबी होने की बात कही थी।

जांच के बाद उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, बिलासपुर ने 30 अक्टूबर 2004 को उसे एक-एक वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

आरोपित ने की हाई कोर्ट में अपील

बाबूराम पटेल ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी। अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता विवेक शर्मा ने तर्क दिया कि आरोपित के खिलाफ झूठा प्रकरण रचा गया है। शिकायतकर्ता की पत्नी पूर्व सरपंच थीं और उनके खिलाफ एक जांच में आरोपित ने भाग लिया था, जिससे निजी द्वेष के चलते झूठा फंसाया गया।

कोर्ट ने दिया यह आदेश

कोर्ट ने कहा कि, अभियोजन अपना मामला संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्यों का उचित मूल्यांकन नहीं किया। अतः दोषसिद्धि टिकाऊ नहीं है। इस आधार पर हाई कोर्ट ने 30 अक्टूबर 2004 का निर्णय रद करते हुए बाबूराम पटेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

FB आईडी से कर रहा था युवती के फोटोस वाइरल:राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, तेलंगाना का है आरोपी

June 18, 2026

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074599
Views Today : 59
Views Last 7 days : 5583
Views Last 30 days : 9823
Total views : 102629
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.