Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 22 करोड़ की पानी टंकी पर जमीन विवाद:नगर निगम और महिला-बाल विकास विभाग आमने-सामने; पानी संकट झेल रहे वार्ड में अटका काम
Breaking News

22 करोड़ की पानी टंकी पर जमीन विवाद:नगर निगम और महिला-बाल विकास विभाग आमने-सामने; पानी संकट झेल रहे वार्ड में अटका काम

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig11 116790933231768552882 2 1777023329
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig11 116790933231768552882 2 1777023329
रायपुर नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड-31 का है, जहां नई पानी टंकी के लिए 22 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया, लेकिन जिस जमीन पर टंकी बननी है, उस पर ही अब विवाद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही टेंडर जारी कर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग का दावा है कि जिस जमीन पर टंकी प्रस्तावित है, वह उनकी है। ऐसे में अब निर्माण कार्य पर अनिश्चितता के हालात बन गए हैं। पानी के लिए जूझ रहा पूरा वार्ड
जोन क्रमांक-3 के इस वार्ड में पिछले कई दिनों से भीषण जल संकट बना हुआ है। हालात यह हैं कि 30 से 35 से ज्यादा पाइंट ड्राय हो चुके हैं और टैंकरों के जरिए पानी सप्लाई की जा रही है। करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन पर टंकी बननी थी, लेकिन जमीन स्पष्ट नहीं होने से काम लटक गया है। भूमि पूजन से पहले ही विवाद
नगर निगम की ओर से भूमि पूजन की तैयारी भी शुरू कर दी गई थी। एक दिन पहले तक साफ-सफाई कराई गई, लेकिन इसी दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन पर अपना दावा जता दिया। इससे पूरा मामला उलझ गया। विपक्ष ने उठाए सवाल
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “क्या टेंडर जारी करने से पहले जांच नहीं करनी थी? संबंधित विभाग से NOC लेना जरूरी नहीं था?” तिवारी ने आरोप लगाया कि नगर निगम पहले टेंडर जारी कर देता है और बाद में जमीन तलाशता है। “जब तक अधिकारी अपनी प्रक्रिया पूरी करेंगे, तब तक जनता पानी के लिए परेशान होती रहेगी। यह राजधानी की व्यवस्था के साथ मजाक है,” उन्होंने कहा। महापौर बोलीं- जल्द मिलेगा समाधान
वहीं महापौर मीनल चौबे ने कहा कि मामले को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग से बातचीत जारी है और जल्द ही NOC मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि टंकी का निर्माण आम जनता की पानी समस्या को देखते हुए किया जा रहा है और इसे जल्द शुरू कराया जाएगा। फिलहाल, जमीन विवाद के चलते टंकी निर्माण में देरी तय मानी जा रही है, जिससे वार्डवासियों को पानी संकट से राहत मिलने में और इंतजार करना पड़ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075064
Views Today : 719
Views Last 7 days : 3365
Views Last 30 days : 9785
Total views : 103727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.