बरमकेला में 53 छात्राओं को साइकिल बांटी

बरमकेला | सरस्वती साइकिल योजना के तहत शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल बरमकेला में कक्षा 9वीं की 53 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें दी गईं। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कई छात्राएं पहली बार अपनी साइकिल पाकर उत्साहित दिखीं। उन्होंने इसे अपने लिए उपहार जैसा बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक मुख्य अतिथि रहे। नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक विशिष्ट अतिथि रहे। समग्र शिक्षा अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य नरेश कुमार चौहान मौजूद रहे। स्कूल परिवार भी शामिल रहा। नरेश कुमार चौहान ने कहा, बरमकेला विकासखंड के कई गांवों से छात्राएं स्कूल आती हैं। साइकिल मिलने से आने-जाने का समय कम होगा। नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास मजबूत होगा। अजय नायक ने कहा, अब बेटियों की शिक्षा में दूरी, आर्थिक कठिनाइयां बाधा नहीं बनेंगी। विद्यार्थियों के हित की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद छात्रों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है।
Source link




