कोयलांचल क्षेत्र भटगांव में खदानों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
.
अब हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि हथियारबंद गिरोह सीधे खदानों में घुसकर सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना रहे हैं और लाखों रुपए का सामान उठाकर ले जा रहे हैं। रविवार देर रात एक बजे करीब 20 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एसईसीएल भटगांव क्षेत्र की शिवानी भूमिगत खदान पर धावा बोल दिया। चोरों ने पिछले गेट से प्रवेश किया और करीब डेढ़ सौ मीटर हाईटेंशन केबल काटकर ले गए। इस दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और कट्टे लहराते हुए धमकाते रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। कर्मचारियों के अनुसार चोरों के पास कट्टा, लाठी, चाकू और लोहे की रॉड जैसे हथियार थे।
<
