Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 20 सालों से सामाजिक बहिष्कार,बेटे-बेटी की नहीं हो रही शादी:समाज ने लगाया था 250 रुपए का जुर्माना, नहीं जमा कर सके तो नाता तोड़ा
Breaking News

20 सालों से सामाजिक बहिष्कार,बेटे-बेटी की नहीं हो रही शादी:समाज ने लगाया था 250 रुपए का जुर्माना, नहीं जमा कर सके तो नाता तोड़ा

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 141625 1777198027
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 141625 1777198027
बलरामपुर जिले में सामाजिक बैठक में शामिल नहीं होने पर समाज ने 250 रुपए का जुर्माना लगा दिया। जुर्माने की रकम नहीं अदा करने पर परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। 20 सालों से परिवार समाज से बहिष्कृत होने के कारण अब बेटे-बेटियों की शादी भी नहीं हो पा रही है। पीड़ित ने पुलिस से भी गुहार लगाई, लेकिन पहल नहीं हुई। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी महाबीर प्रसाद गुप्ता का परिवार बीते दो दशकों से समाज से बहिष्कृत है। पीड़ित महाबीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 2007 में एक सामाजिक बैठक में शामिल होने के लिए उन्होंने रजिस्टर में हस्ताक्षर किया था। वे बाजारों में दुकान लगाते थे। मां की तबीयत खराब होने पर वे गृह ग्राम झारखंड चले। मां का देहांत होने के कारण वे दाह-संस्कार के बाद लौटे। समाज ने लगाया जुर्माना, नहीं अदा करने पर बहिष्कार
सामाजिक बैठक में शामिल न होने पर महाबीर प्रसाद गुप्ता पर समाज ने 250 रुपए का अर्थदंड लगा दिया। उस समय यह रकम बड़ी थी और वे रकम नहीं चुका सके। समाज ने लिखा-पढ़ी कर उनके परिवार को बहिष्कृत कर दिया और नाता तोड़ लिया। 20 सालों से बहिष्कार झेलते अब परिवार थक चुका है। बेटे-बेटी की नहीं हो रही शादी
महाबीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उस समय बच्चे छोटे थे, अब बड़े हो गए हैं। सामाजिक बहिष्कार के कारण बेटे-बेटियों की शादी नहीं हो पा रही है। कोई रिश्ता आता भी है तो समाज के लोग रिश्ते तोड़वा देते हैं। पीड़ित ने बताया कि वे समाज की बैठक में शामिल होकर बहिष्कार समाप्त करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाज के लोगों ने उन्हें बैठक से बाहर कर दिया। पीड़ित के बेटे और बेटी ने कहा कि वे सामाजिक बहिष्कार से थक चुके हैं और चाहते हैं कि यह समाप्त हो। पीड़ित महाबीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार की सूचना उन्होंने शंकरगढ़ थाने और बलरामपुर एसपी को भी दी थी, लेकिन पहल नहीं हो सकी। गांव के दूसरे समाज के लोग भी सामाजिक बहिष्कार से वाकिफ हैं। गांव के रामा शंकर पैकरा ने कहा कि परिवार दो दशक से बहिष्कृत है। इसे समाप्त होना चाहिए। मामले में जानकारी चाहे जाने पर शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल से संपर्क नहीं हो सका।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.