![]()
.
ग्राम पंचायत खैरवार से बोड़तरा खुर्द तक दो किलोमीटर लंबी मुख्यमंत्री योजना की सड़क खराब हो चुकी है। लंबे समय से बदहाल ये सड़क अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क की दुर्दशा इतनी गंभीर है कि रोजाना छोटे-बड़े हादसे होना आम हो गई है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क इतनी खराब होने के बावजूद क्षेत्रीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गन्ना कटाई के समय तक यदि सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोग न केवल जिला मुख्यालय तक जाने में परेशान हैं, बल्कि साप्ताहिक बाजार जाने परेशान हो रहे हैं।
सड़क बनने से आवागमन होगी आसान, फिर भी बेपरवाह हैं इस सड़क के निर्माण होने से जनपद पंचायत, शक्कर कारखाना, सरकारी अस्पताल पंडरिया, एसडीएम कार्यालय और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे में 10- 15 किलोमीटर की दूरी की बचत होगी। साथ ही 20- 25 गांव सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। लेकिन जनप्रतिनिधि और अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
<
