Uncategorized

सांड के हमले से कांग्रेस नेता समेत 15 लोग घायल:बच्चे को गोद लिए बुजुर्ग को पटका, सिर के बल गिरा मासूम, ट्रैंक्विलाइज किया गया

रायपुर में सांड ने सड़क पर चल रहे 15 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल भी शामिल हैं। सांड के हमले का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड घर के बाहर सड़क पर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर अचानक हमला करता और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता नजर आ रहा है। सांड के हमले में घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कल्पना को बालाजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया। घटना डीडी नगर इलाके की है। गौ सेवकों ने बताया कि करीब 2 महीने पहले सांड को कुत्ते ने काट लिया था। इसी वजह से उसे रेबीज होने की आशंका है। जिससे वह आक्रामक हो गया और लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने लगा। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।’ देखिए ये तस्वीरें- कांग्रेस नेता समेत 15 घायल जानकारी के मुताबिक, सांड ने कंचनगंगा फेस-2, सेक्टर-2 और बंजारी नगर क्षेत्र में करीब 15 लोगों पर हमला किया। घटना में कांग्रेस नेता कल्पना पटेल समेत 15 लोगों को चोटें आई हैं। सेक्टर-2 के रहने वाले देवनारायण शर्मा पर भी सांड ने पीछे से हमला किया है। देवनारायण शर्मा अपने 1 साल के पोते को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से देवनारायण संभल नहीं पाए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। काउ कैचर से नहीं पकड़ा गया सांड, वन विभाग को बुलाना पड़ा सांड के उत्पात की सूचना मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक-5 की टीम काउ कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने दिनभर सांड को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगर निगम ने वन विभाग से संपर्क किया। बेहोशी का इंजेक्शन देकर सांड को किया काबू वन विभाग-जंगल सफारी की टीम और भाठागांव पशु चिकित्सालय के डॉ. दिनेश पटेल मौके पर पहुंचे। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन के जरिए सांड को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। इसके बाद सांड को सुरक्षित तरीके से काबू में लिया गया। इलाज के लिए उसे जोन-5 के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सांड के रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस नगर निगम, वन विभाग, जंगल सफारी की टीम और पशु चिकित्सकों ने मिलकर सांड को काबू में किया। इसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। पार्षद से करीब 50 बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने फेसबुक पर लिखा- रायपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पार्षद से करीब 50 बार शिकायत करने के बावजूद न नियमित सफाई हुई और न ही सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या का समाधान हुआ। …………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला,VIDEO: सब्जी खरीदते समय हादसा, 8 महीने पहले हुआ था रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन
रायपुर शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का आतंक है। आमानाका-कुकरबेड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह तीन सांडों की लड़ाई के बीच 62 साल की बुजुर्ग महिला चपेट में आ गई। महिला घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीद रही थी। तभी बेकाबू सांडों की जोरदार टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button