Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 19 lakh names deleted due to wrong entry or negligence, of which 12 lakh were women. | एसआईआर: गलत एंट्री या लापरवाही से कटे 19 लाख नाम, इसमें महिलाओं की संख्या 12 लाख – Raipur News
Breaking News

19 lakh names deleted due to wrong entry or negligence, of which 12 lakh were women. | एसआईआर: गलत एंट्री या लापरवाही से कटे 19 लाख नाम, इसमें महिलाओं की संख्या 12 लाख – Raipur News

By adminDecember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 7 1 1766786486
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 7 1 1766786486

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मंगलवार को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन में प्रदेश के 27 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कट गए। इनमें से सबसे ज्यादा 19 लाख से अधिक लोगों के नाम दूसरी जगह शिफ्टिंग, एसआईआर फार्म भरने में गलती और बीएलओ की लापरव

.

छत्तीसगढ़ में ज्यादातर लोग और खासकर महिलाओं के नाम शिफ्टिंग की वजह से कटे हैं। इनके नाम भले ही शिफ्ट होने के कारण कटे हैं, लेकिन अधिकांश लोग अभी भी छत्तीसगढ़ में ही हैं। नाम कटने वाले 19 लाख में 12 लाख से ज्यादा नाम महिलाओं के हैं। नाम कटने की वजह शादी के कारण शिफ्टिंग है।

बहुत से लोगों के एसआईआर फार्म में ढेरों गलतियां थी। कई लोगों के एड्रेस चेंज हो गए, लेकिन दस्तावेज पुराना ही लगाया गया। कई लोगों ने फार्म भरने में त्रुटियां की है। जैसे राम नगर की एक महिला शादी होने के बाद ससुराल चली गई। ससुराल जाने के बाद उन्होंने वोटर आईडी में अपना एड्रेस भी चेंज करा लिया।

एसआईआर में उन्होंने बदला हुए एड्रेस के लिए आधार कार्ड जमा किया। 2003 की सूची में उनका नाम नहीं था। यहां पर उन्होंने रिश्तेदार में अपने पति का नाम लिखा और 2003 की सूची में उनकी ही जानकारी भर दी। आधार कार्ड और मतदाता सूची में यदि नाम में अंतर है तो इस वजह से भी सत्यापन नहीं होने पर नाम काट दिए गए।

महावीर स्कूल, गुढियारी शुक्रवार सुबह 11.30 बजे महावीर स्कूल, गुढियारी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जारी है। स्कूल परिसर में बीएलओ बैठी हुई हैं और साहूपारा व सतनामी पारा क्षेत्र के मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म यहीं जमा कराए गए थे। इन दोनों क्षेत्रों में कुल 870 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद 612 मतदाताओं के नाम सूची में पाए गए हैं, जबकि 258 नाम काटे गए हैं।

सियान सदन, गुढियारी शुक्रवार सुबह 12.20 बजे सियान सदन, गुढि़यारी में एसआईआर का काम चल रहा है। चार-पांच बीएलएओ बैठी हुई हैं। उन्होंने बताया कि अशोक नगर के मतदाताओं के फॉर्म यही जमा कराए गए थे। उन्हें जो क्षेत्र मिला था उसमें 1099 मतदाता के नाम दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद 846 मतदाताओं के नाम लिस्ट में आए गए, जबकि 253 के नाम कटे हैं। जिनके नाम कटे हैं उनमें से कई ऐसे हैं जो अब यहां नहीं रहते हैं।

दो दंपत्ति के नाम एक जैसे, इसलिए अटके बीएलओ ने बताया कि गुढियारी क्षेत्र में एक महिला ने नाम जुड़वाने फॉर्म जमा किया था। जब फॉर्म को ऑनलाइन किया गया, तो सिस्टम में उसी नाम से पहले से एक मतदाता पंजीकृत मिला। जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं का नाम और पति का नाम एक जैसा है।

इसके बाद दूसरे बीएलओ से चर्चा कर प्रकरण को होल्ड पर रखा गया और दोनों महिलाओं से दावा-आपत्ति मंगाई गई है। एक अन्य बीएलओ ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी महिला मतदाता और पति का नाम समान होने का मामला सामने आया था, जिसे मकान नंबर के आधार पर सुलझाया गया। राज्य में इस तरह के कई प्रकरण फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं।

गाजी नगर में एक ही मकान में 150 मतदाता

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बीरगांव के गाजी नगर में मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। वहां मकान नंबर 382 में लगभग 150 वोटर के नाम हैं। कई अन्य मकानों में 40-50 लोगों के नाम जोड़े गए हैं। चुनाव आयोग को अवैध मतदाताओं के नाम तत्काल वोटर लिस्ट से हटाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.