Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 16 workers from Bilaspur held hostage in Jharkhand rescued | झारखंड में बंधक बने बिलासपुर के 16 श्रमिक छुड़ाए गए: कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, शोषण की शिकायत के बाद हुई रिहाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

16 workers from Bilaspur held hostage in Jharkhand rescued | झारखंड में बंधक बने बिलासपुर के 16 श्रमिक छुड़ाए गए: कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, शोषण की शिकायत के बाद हुई रिहाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
99f52c7d b1a1 4a81 9b52 e4c66530da6a 1765453823930
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



99f52c7d b1a1 4a81 9b52 e4c66530da6a 1765453823930

बिलासपुर में मस्तूरी के सरगवां ग्राम के 16 श्रमिकों को झारखंड के एक ईंट भट्ठे से छुड़ा लिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर श्रम विभाग की टीम ने की। ठेकेदार पर श्रमिकों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप था।

.

बंधक बनाए गए श्रमिकों ने शिकायत की थी कि उन्हें ईंट भट्ठे में अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा है। महिलाओं से छेड़छाड़ और पुरुष श्रमिकों के साथ मारपीट भी की जा रही थी। यह जानकारी कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचाई गई थी।

जनदर्शन में मिली थी शिकायत

9 दिसंबर को साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम सरगवां, मस्तूरी निवासी अमित कुमार मधुकर ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को आवेदन देकर बताया था कि उनके गांव के 16 श्रमिक, जिनमें महिलाएं, पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं, झारखंड के सिमडेगा जिले में एक ईंट भट्ठे में बंधक बनाए गए हैं।

ठेकेदार को नोटिस जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत श्रम विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग ने शिकायत के आधार पर संबंधित लेबर ठेकेदार नीलकंठ अंबेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग आने वाले दिनों में श्रम न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई शुरू करेगा।

इसके साथ ही, बिलासपुर जिला प्रशासन ने सिमडेगा (झारखंड) जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

प्रशासनिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप, 10 दिसंबर की सुबह सभी बंधक श्रमिक- महिलाएं, पुरुष और बच्चे सकुशल अपने गृह ग्राम सरगवां, तहसील मस्तूरी वापस लाए गए। श्रमिकों ने सुरक्षित घर वापसी के लिए कलेक्टर, श्रम विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पर राज्य सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- शासन स्पष्ट नीति बनाए तो रुकेगी मुकदमेबाजी, सिंगल बेंच के फैसले पर हस्तक्षेप से इंकार

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075299
Views Today : 55
Views Last 7 days : 2241
Views Last 30 days : 9900
Total views : 104322
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.