![]()
रायपुर में स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाली 150 स्वच्छता दीदियां पिछले 4 महीने से वेतन का इंतजार कर रही हैं। स्वच्छता दीदियों का कहना है कि, स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच वो लगातार काम कर रही हैं, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आज स्वच्छता दीदियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मिला। महिलाओं ने बताया कि वे सूखा-गीला कचरा अलग करने से लेकर राजस्व वसूली तक में योगदान दे रही हैं, इसके बावजूद उन्हें चार महीने से वेतन नहीं मिला है। निगम प्रशासन और महापौर से भी लगा चुकी हैं गुहार महिलाओं के मुताबिक, वे इस मुद्दे को लेकर कई बार निगम प्रशासन और महापौर से भी गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने जल्द भुगतान का कराने दिया आश्वासन मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है। फिलहाल सवाल यह है कि स्वच्छता जैसे अहम काम में जुटी इन महिलाओं को उनका हक कब मिलेगा और निगम प्रशासन इस पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।
<
