Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर चांपा में शादी में विवाद बना जानलेवा:दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर-साले ने गला दबाकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

जांजगीर चांपा में शादी में विवाद बना जानलेवा:दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुर-साले ने गला दबाकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
494086df a59f 4a3c 857e b6af92164ec3 1777990080173
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



494086df a59f 4a3c 857e b6af92164ec3 1777990080173
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दामाद की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप ससुर और साले पर है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, उमरेली निवासी 26 वर्षीय जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ साल के बेटे के साथ ग्राम खरखोद में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उसी रात करीब 11:30 बजे, वह शराब के नशे में पत्नी से विवाद करने लगा और और बच्चे पर पैर रखकर गाली-गलौज कर रहा था। समझाने पहुंचे ससुर-साला, बाड़ी में ले जाकर की मारपीट पत्नी ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसके बड़े ससुर देसाई कुम्हार और साले रामनारायण प्रजापति ने बीच-बचाव किया और उसे बाड़ी की तरफ ले गए। हालांकि, वहां भी जगदीश का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह लगातार गाली-गलौज करता रहा। डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर हत्या स्थिति बिगड़ने पर दोनों आरोपियों ने जगदीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। गिरने के बाद भी उसे डंडे से पीटा गया। इसके बाद ससुर और साले ने मिलकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव 500 मीटर दूर फेंका, बदबू से खुला राज हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शादी वाले घर से करीब 500 मीटर दूर एक ईंट की दीवार के पीछे छिपा दिया। 3 मई को जब शव से बदबू आने लगी, तब ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, आरोपियों ने कबूला जुर्म पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जगदीश प्रजापति के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने घर के लोगों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर देसाई कुम्हार व रामनारायण प्रजापति को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। BNS की धाराओं में केस, डंडा बरामद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत…MLA ने खोला मोर्चा:दिलीप लहरिया बोले-लापरवाही से पहले भी हो चुकी है मरीजों की मौत, परिवार को मिले न्याय

May 7, 2026

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत…MLA ने खोला मोर्चा:दिलीप लहरिया बोले-लापरवाही से पहले भी हो चुकी है मरीजों की मौत, परिवार को मिले न्याय

May 7, 2026

बिलासपुर में बिजली गुल…पीने के लिए नहीं मिला पानी:गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर किया हंगामा, कई इलाकों में छाया अंधेरा

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069720
Views Today : 23
Views Last 7 days : 576
Views Last 30 days : 3701
Total views : 90764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.