Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 140 converts return home in Sarangarh | सारंगढ़ में 140 धर्मांतरित लोगों की घर वापसी: प्रबल प्रताप ने पैर पखारकर किया स्वागत, युवाओं को धर्म-संस्कृति के लिए एकजुट होने का संदेश दिया – Raipur News
Breaking News

140 converts return home in Sarangarh | सारंगढ़ में 140 धर्मांतरित लोगों की घर वापसी: प्रबल प्रताप ने पैर पखारकर किया स्वागत, युवाओं को धर्म-संस्कृति के लिए एकजुट होने का संदेश दिया – Raipur News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8d28061c ed27 4750 991b 46b18ba028bc 1 1761926507
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सारंगढ़ में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की मौजूदगी में 140 धर्मांतरित लोगों ने फिर सनातन धर्म अपना लिया।

.

कार्यक्रम में अजय उपाध्याय महाराज के उपस्थिति में घर वापसी संपन्न हुई। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी 140 लोगों के पैर पखारकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर प्रबल सिंह जूदेव ने कहा कि मां समलेश्वरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की उत्कृष्ट पद्धति है, जो प्रेम, समरसता और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाती है।

272335df 7619 44c3 8ea2 bcc20c440747 1 1761926482

कार्तिक उरांव को समर्पित घर वापसी

उन्होंने कहा कि यह घर वापसी कार्तिक उरांव जी को समर्पित है, जिन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति और अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया।

प्रबल सिंह जूदेव ने आगे कहा कि उनके पिता दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है। यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का कार्य है।

इस अवसर पर घर वापसी संयोजिका अंजू गबेल ने युवाओं से धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

93620b74 b55c 4465 ab69 907348b945b3 1 1761926223

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भूषण पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत सारंगढ़ ने की। मुख्य मंच पर राजकुमार चौधरी (प्रांत प्रमुख धर्मजागरण), पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति पटेल (भाजपा जिलाध्यक्ष), मेहर बाई नायक, मुक्ता वर्मा, उषाकला रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी और आचार्य श्रीराम भगत रामनामी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन अमित गोगले ने किया और आयोजन में रवि तिवारी, किशन गुप्ता, इशांत शर्मा, धीरज सिंह सहित कई युवाओं का सहयोग रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन हटाए गए:2019 बैच की अधिकारी रेना जमील को मिली जिले की कमान

May 6, 2026

राजनांदगांव में औद्योगिक इकाइयों ने शिवनाथ नदी में प्रदूषण रोका:ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी झुकी; स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा खतरा

May 6, 2026

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.