Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1300 workers on strike over 7 point demands | 1300 श्रमिक 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर: बलौदाबाजार में प्लांट प्रबंधन पर आंदोलन दबाने पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल का आरोप – baloda bazar News
Breaking News

1300 workers on strike over 7 point demands | 1300 श्रमिक 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर: बलौदाबाजार में प्लांट प्रबंधन पर आंदोलन दबाने पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल का आरोप – baloda bazar News

By adminDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ea96e590 84ee 4223 b2cd 924b9395854d 1765502874796
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


संयंत्र पर धरने पर बैठे श्रमिक।

बलौदाबाजार के खपराडीह स्थित रायपुर सीमेंट संयंत्र में श्रमिकों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर नाराजगी अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। संयंत्र के 1300 से अधिक श्रमिक बीते 36 घंटे से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं।

.

श्रमिकों का कहना है कि 10 नवंबर को प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया था कि एक माह के भीतर सभी मांगों का समाधान किया जाएगा। हालांकि, समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी पॉइंट पर कोई पहल नहीं की गई।

हड़ताली श्रमिकों ने संयंत्र प्रबंधन पर आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहारा लेने का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर इंटक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलीप वर्मा को सुहेला पुलिस ने एक ढाबे में भोजन के दौरान हिरासत में ले लिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

श्रमिकों के विरोध और दबाव के बाद उन्हें देर रात रिहा किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी श्रमिकों के समर्थन में संयंत्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं, जिनमें 8 घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम का भुगतान, नाइट ड्यूटी अलाउंस और डस्ट अलाउंस शामिल हैं।

ढाबे से मजदूर यूनियन इंटक संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

ढाबे से मजदूर यूनियन इंटक संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

दबाव बनाकर आंदोलन तोड़ने की कोशिश कर पुलिस- कांग्रेस

शैलेश त्रिवेदी ने प्रबंधन के इस रवैये को हठधर्मी बताया और आरोप लगाया कि संयंत्र प्रशासनिक और पुलिस दबाव बनाकर आंदोलन तोड़ने की कोशिश कर रहा है, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि जितना दबाव बढ़ेगा, आंदोलन उतना ही तेज होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संयंत्र प्रबंधन न तो श्रमिकों से, न जनप्रतिनिधियों से और न ही मीडिया से बातचीत के लिए सामने आ रहा है। इससे पता चलता है कि वह गलत है। संवाद से ही हल निकलेगा और प्रबंधन का संवाद से बचना न तो मजदूर के हित में उचित है और न ही संयंत्र के हित में। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

efaea1c2 5328 4ff1 ba1f b9e8138dc70e 1765502874796

सभी अधिकारियों ने खुद को अधिकृत नहीं बताया

मीडिया ने संयंत्र प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की तो प्रहलाद सौरभ दीक्षित, विनोद देवांगन और राघवेंद्र तिवारी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी अधिकारियों ने खुद को अधिकृत नहीं बताया। वहीं यूनिट हेड हुकुमचंद गुप्ता से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि पाठक जी संयंत्र का पक्ष रखेंगे। इसके बाद अनिल पाठक से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब देना उचित नहीं समझा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074897
Views Today : 92
Views Last 7 days : 4948
Views Last 30 days : 9399
Total views : 102985
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.