Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 12.89 करोड़ रुपए खर्च कर होगा नारायणपुर में विकास काम:डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, इससे पहले 307 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए दिए गए
Breaking News

12.89 करोड़ रुपए खर्च कर होगा नारायणपुर में विकास काम:डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, इससे पहले 307 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए दिए गए

By adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004924817 1779901819
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004924817 1779901819
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बुधवार को नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले को बड़ी विकास सौगात दी। एजी सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 12 करोड़ 29 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही नगर पालिका नारायणपुर के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार नारायणपुर को विकसित, खुशहाल और समृद्ध जिला बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में यहां के युवाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मलखंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उन्होंने विशेष सराहना की।

डिप्टी सीएम ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा संचालित “नितारा” के तहत प्रस्तुत नाटक “चंदा के चकोर” की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नारायणपुर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच दिला रही हैं। उन्होंने युवाओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय करियर गाइड कार्यक्रम को भी रोजगार और मार्गदर्शन से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। अरुण साव ने कहा कि सरकार बनने के बाद नारायणपुर जिले के विकास के लिए 307 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिले में 32 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए 23 करोड़ रुपए की लागत से लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन भी किया गया है।

कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि जिले में शिक्षा, कौशल विकास, कला और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि “नितारा” जैसे नवाचारों से आदिवासी अंचल के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जास्मिन कोशले ने देहरादून में जीते दो गोल्ड मेडल:कराटे और कुमिते स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की छात्रा ने किया शानदार प्रदर्शन

May 28, 2026

रायगढ़ में तीर मारकर भतीजे की हत्या:बड़े पिता ने जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

May 28, 2026

नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072232
Views Today : 51
Views Last 7 days : 1758
Views Last 30 days : 5067
Total views : 95051
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.