Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में तीर मारकर भतीजे की हत्या:बड़े पिता ने जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Breaking News

रायगढ़ में तीर मारकर भतीजे की हत्या:बड़े पिता ने जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

By adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cort gharghoda 1779871534
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



cort gharghoda 1779871534
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़े पिता ने अपने भतीजे पर तीर से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौके पर मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। मामले में न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर 2020 की दोपहर करीब 3 बजे की है। पूरन सिंह राठिया अपने बड़े भाई राम प्रसाद राठिया, संतोष राठिया और ओम राठिया के साथ खेत से धान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहा था। ट्रॉली में पूरन सिंह और संतोष राठिया बैठे हुए थे। इसी दौरान मांझी डोंगरी जंगल के पास पहले से छिपकर बैठे उसके बड़े पिता कंवर सिंह राठिया ने अचानक तीर-धनुष से हमला कर दिया। आरोपी ने पूरन सिंह के गर्दन, हाथ और छाती पर तीर चलाए। हमला इतना घातक था कि पूरन सिंह ट्रॉली में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना देखकर साथ में मौजूद लोग डर गए और गांव की ओर भागकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बाद में घरघोड़ा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया जांच में पता चला कि दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी के कारण आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सबूत जुटाए और आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी गवाहों के बयान और सबूतों की जांच की। अर्थदंड से भी दंडित किया दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी कंवर सिंह राठिया को हत्या का दोषी माना। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और 1000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही, न्यायालय ने मृतक के परिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से 1 लाख रुपए मुआवजा देने की सिफारिश की है। मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जास्मिन कोशले ने देहरादून में जीते दो गोल्ड मेडल:कराटे और कुमिते स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की छात्रा ने किया शानदार प्रदर्शन

May 28, 2026

12.89 करोड़ रुपए खर्च कर होगा नारायणपुर में विकास काम:डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, इससे पहले 307 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए दिए गए

May 28, 2026

नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072232
Views Today : 51
Views Last 7 days : 1758
Views Last 30 days : 5067
Total views : 95051
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.