Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
Breaking News

नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

By adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779914666 c5a46982 f8d7 494d aa1a 88635c74fac81779869572008 1779871207
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c5a46982 f8d7 494d aa1a 88635c74fac81779869572008 1779871207
बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मार्च महीने की है। 29 मार्च की दोपहर गांव की महिला बृजबाई ने कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी को सूचना दी थी कि गांव के रामसागर तालाब में एक बच्चे का शव तैर रहा है। तालाब में तैरता मिला 1-2 दिन के नवजात का शव सूचना मिलने पर कोटवार मौके पर पहुंचा और तालाब के दक्षिण हिस्से में नवजात बच्ची का शव औंधे मुंह तैरता हुआ देखा। शव को बाहर निकालने पर बच्ची की उम्र करीब एक से दो दिन होने का अनुमान लगाया गया। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विस्तृत मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। जांच में सामने आया कि नवजात को जिंदा तालाब में फेंका गया था, जिससे पानी में डूबने और दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस का मानना है कि किसी ने लोक-लाज के डर से बच्ची के जन्म को छिपाने के लिए यह कदम उठाया। संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में आसपास के गांवों या स्वास्थ्य केंद्रों में किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटवारों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12.89 करोड़ रुपए खर्च कर होगा नारायणपुर में विकास काम:डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण, इससे पहले 307 करोड़ रुपए विकास कार्य के लिए दिए गए

May 28, 2026

रायगढ़ में तीर मारकर भतीजे की हत्या:बड़े पिता ने जमीन विवाद में घटना को दिया अंजाम, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

May 28, 2026

कोरबा के सीतामणी चौक पर युवक की पिटाई, गंभीर घायल:10-15 लोगों ने की मारपीट, घायल को रायपुर रेफर, वीडियो के आधार पर जांच जारी

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072226
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1748
Views Last 30 days : 5057
Total views : 95041
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.