.
तहसील बलौदा क्षेत्र में संयुक्त टीम की कार्रवाई लगातार तीसरे दिन जारी रही। टीम ने गुरुवार को अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई कर 106 क्विंटल तरीके से रखे गए धान को जब्त किया।
टीम ने अब तक अवैध परिवहन और अनियमितताओं के खिलाफ अब तक 41 प्रकरणों में कार्रवाई की है, जिसमें 1,795 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन स्थानों पर छापे मारे गए। इसमें नवापारा (ख) स्थित बद्री किराना दुकान से 40 क्विंटल, अजय किराना स्टोर, खिसोरा से 42 क्विंटल, सुनील किराना स्टोर, खिसोरा से 24 क्विंटल टीम द्वारा मौके पर आवश्यक पंचनामा तैयार कर धान को कब्जे में लिया गया है। समस्त दुकानदारों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी सुव्यवस्थित और सतत निगरानी के साथ जारी है। जिले के 129 धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 30679.20 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक 7448 किसान धान बेच चुके हैं। किसानों को 9649 टोकन जारी किए गए हैं। खरीदी केन्द्रों में 8663 गेट पास जारी किए जा चुके हैं। अवैध परिवहन और अनियमितताओं के विरुद्ध कार्रवाई में अब तक कुल 41 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है और 1795 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।
<
