Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 10 candidates on hunger strike fall ill, hospitalized | अनशन कर रहे 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती: 24 दिसंबर से जारी डीएड-बीएड संघ का आंदोलन, भर्ती की मांग पर अड़े अभ्यर्थी – Raipur News
Breaking News

10 candidates on hunger strike fall ill, hospitalized | अनशन कर रहे 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती: 24 दिसंबर से जारी डीएड-बीएड संघ का आंदोलन, भर्ती की मांग पर अड़े अभ्यर्थी – Raipur News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 28 at 12852 pm 1766924342
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 28 at 12852 pm 1766924342

सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर डीएड (D.El.Ed.) योग्य अभ्यर्थियों का आमरण अनशन अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। 24 दिसंबर से जारी अनशन के दौरान अब तक 10 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। आंदोलनकारी न्यायालयीन आदेशो

.

क्या है पूरा मामला

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 में करीब 2300 पद अब भी खाली हैं। इनमें से 1600 से ज्यादा पद अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) वर्ग के बताए जा रहे हैं, लेकिन अब तक इन पर नियुक्ति नहीं हुई। इससे आदिवासी युवाओं में भारी नाराजगी है।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, हाईकोर्ट बिलासपुर (2 अप्रैल 2024, 26 सितंबर 2025) और सुप्रीम कोर्ट (28 अगस्त 2024) ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि प्राथमिक स्कूलों में बीएड अयोग्य है और डीएड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं हुआ।

विधानसभा में सवाल, जवाब से बढ़ी नाराजगी

17 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र में विधायक रीकेस सेन ने भर्ती पूरी होने की समय-सीमा पूछी। शिक्षा मंत्री ने कोई तय समय बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ा और आमरण अनशन का फैसला लिया गया।

‘आदिवासी हितों की अनदेखी’ का आरोप

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री और देश की राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय से हैं, तब भी छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। यह शासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करता है।

गैर-राजनीतिक आंदोलन, एक ही मांग

डीएड अभ्यर्थियों ने साफ किया कि आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है। उनकी एकमात्र मांग है-सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के शेष 2300 पदों पर, खासकर आदिवासी वर्ग के लंबित पदों पर तुरंत नियुक्ति।

जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी

अभ्यर्थियों ने कहा कि अनशन के दौरान किसी भी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में नैतिक, प्रशासनिक और संवैधानिक जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सहायक शिक्षक भर्ती 2023: घटनाक्रम एक नजर में

  • मार्च 2023: 6285 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन; डीएड और बीएड दोनों को पात्र किया गया
  • 10 जून 2023: व्यापम से परीक्षा
  • जुलाई 2023: रिजल्ट
  • चार काउंसलिंग: 5301 पदों पर नियुक्ति; 2897 बीएड अभ्यर्थी शामिल
  • 984 पद: किसी भी चरण में काउंसलिंग नहीं
  • 2 अप्रैल 2024: हाईकोर्ट—प्राथमिक में बीएड अयोग्य, डीएड को मौका
  • 28 अगस्त 2024: सुप्रीम कोर्ट ने आदेश बरकरार रखा
  • दिसंबर 2024: 2621 बीएड अभ्यर्थी बर्खास्त
  • पांचवां चरण: सिर्फ 1299 डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति
  • अब भी खाली: 1316 + 984 = 2300 पद

अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सभी आदेशों का पालन कर शेष पदों पर नियुक्ति नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076168
Views Today : 761
Views Last 7 days : 3567
Views Last 30 days : 11399
Total views : 106204
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.