Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 10 साल से खांसी में खून-आने से परेशान था युवक:फेफड़े में फंगल इंफेक्शन, मेकाहारा के डॉक्टरों ने खराब हिस्सा निकालकर बचाई जान
Breaking News

10 साल से खांसी में खून-आने से परेशान था युवक:फेफड़े में फंगल इंफेक्शन, मेकाहारा के डॉक्टरों ने खराब हिस्सा निकालकर बचाई जान

By adminMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778839769 image 1778831397
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1778831397
राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में डॉक्टरों ने 25 साल के युवक की सफल सर्जरी कर उसकी जान बचाई है। युवक पिछले 10 साल से खांसी के साथ खून आने की समस्या से परेशान था। पिछले कुछ दिनों में हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि हर बार खांसने पर काफी मात्रा में खून निकलने लगा था। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उसके फेफड़े में गंभीर संक्रमण हो चुका है। इसके बाद तुरंत ऑपरेशन किया गया और फेफड़े का खराब हिस्सा निकाल दिया गया। आखिर युवक को हुआ क्या था? अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया कि युवक के दाएं फेफड़े के निचले हिस्से में “कैविटी” बन गई थी। आसान भाषा में कहें तो फेफड़े के अंदर एक गहरा खराब हिस्सा या खोखलापन बन गया था। इसी हिस्से में “एस्परजिलोमा” नाम का फंगल इंफेक्शन हो गया था। यह एक तरह का फंगस होता है, जो अक्सर पुराने टीबी मरीजों के फेफड़ों में पनप जाता है। यही वजह थी कि युवक को बार-बार खून आ रहा था। हीमोप्टाइसिस क्या होता है? डॉक्टरों के मुताबिक खांसी के साथ खून आने की समस्या को मेडिकल भाषा में “हीमोप्टाइसिस” कहा जाता है। यह कोई सामान्य बीमारी नहीं है। इसके पीछे टीबी, फेफड़ों का संक्रमण, कैंसर या दूसरी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। लोबेक्टॉमी सर्जरी क्या है? मरीज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने “लोबेक्टॉमी” नाम की सर्जरी की। आसान भाषा में इसका मतलब है, फेफड़े के उस खराब हिस्से को निकाल देना, जहां संक्रमण फैल चुका हो। इंसान के फेफड़े कई हिस्सों में बंटे होते हैं, जब उनमें से कोई हिस्सा पूरी तरह खराब हो जाता है तो उसे काटकर निकालना पड़ता है, ताकि बाकी फेफड़ा सुरक्षित रह सके। लंग स्टेपलर तकनीक क्या है? सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने “लंग स्टेपलर” नाम की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। यह एक खास मेडिकल उपकरण होता है, जो फेफड़े के कटे हुए हिस्से को सुरक्षित तरीके से बंद करता है। इससे ऑपरेशन के बाद हवा या खून के रिसाव का खतरा कम हो जाता है और मरीज जल्दी रिकवर करता है। आयुष्मान योजना से हुआ मुफ्त इलाज ऑपरेशन सफल रहा और कुछ दिनों बाद युवक पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गया। अस्पताल के अनुसार पूरा इलाज आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया। डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने समय पर इलाज कर मरीज को नई जिंदगी दी। वहीं डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि अस्पताल लगातार जरूरतमंद मरीजों को आधुनिक और मुफ्त इलाज देने का प्रयास कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में महिला अधिवक्ता का हत्या मामला:रैली निकालकर अधिवक्ता SSP ऑफिस पहुंचे, ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

May 15, 2026

मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण:केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव

May 15, 2026

दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी कतारें:कई पंपों पर आपूर्ति सामान्य, प्रशासन बोला-अफवाह से दोगुनी हुई बिक्री

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070525
Views Today : 94
Views Last 7 days : 1106
Views Last 30 days : 3722
Total views : 91893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.