Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण:केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव
Breaking News

मैनपाट के 7 एकड़ भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण:केसरा में प्रशासनिक अमले ने की कार्रवाई, पंचायत ने पारित किया था प्रस्ताव

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 15 at 162339 1778842765
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 15 at 162339 1778842765
सरगुजा के मैनपाट में प्रशानिक अमले ने एक व्यक्ति द्वारा 7 कड़ जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासनिक अमले ने बाउंड्रीवाल एवं अन्य निर्माण को तोड़ दिया है। करीब 4 वर्षों से एक व्यक्ति द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा कर खेती भी की जा रही थी। पंचायत ने अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम केसरा में एक सरगुजा-रायगढ़ सीमा पर स्थित गांव के निवासी संजय लकड़ा उर्फ इब्राहिम खान ने करीब 4 वर्ष पूर्व 7 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। इब्राहिम खान के द्वारा शेड बनाकर गाय, भैंस एवं बकरियों का पालन किया जा रहा था। यहां बड़ी मशीनें लगाकर खेती भी की जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक निस्तार मद की भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध किया था। पंचायत के प्रस्ताव के बाद हुई कार्रवाई
केसरा पंचायत ने इब्राहिम खान के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया था। कई बार शिकायतों के बाद मैनपाट तहसीलदार ने इब्राहिम खान को बेदखली का नोटिस भेजा था। बेदखली के नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। शुक्रवार को मैनपाट तहसीलदार उमेश बाज के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की। यहां बुलडोजर लगाकर इब्राहिम खान द्वारा बनाये गए मकान एवं बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया। इब्राहिम खान को मशीनरी एवं सामान हटाने के लिए मोहलत दी गई है, अन्यथा ये सामान भी जब्त किए जाएंगे। कमलेश्वरपुर में दुबारा कब्जा, सामान जब्त
कमलेश्वरपुर में प्रशासनिक अमले ने करीब 25 दिनों पूर्व अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई थी। इनमें से मोतिम खान का अतिक्रमण हटाया गया था। मोतिन खान ने दुबारा दुकान का शेड लगा लिया था एवं सामान रख दिया गया था। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने मोतिन खान द्वारा रखे गए ठेले व सामानों को जब्त कर लिया है। मोतिन खान को दुबारा अतिक्रमण नही ंकरने की चेतावनी दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा कांग्रेस कार्यालय में चोरों का धावा,73 टोटियां ले गए:फर्श पर खिला-आई लव यू, दो साल में तीसरी बार हुई चोरी की घटना

May 15, 2026

लोको पायलटों का 'मुंडी गरम प्रदर्शन', डीआरएम को सौंपा ज्ञापन:एसी खराब, इंजन में भीषण गर्मी, एलारसा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 15, 2026

शराब पीने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या:जांजगीर-चांपा में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070526
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1107
Views Last 30 days : 3723
Total views : 91894
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.