Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी कतारें:कई पंपों पर आपूर्ति सामान्य, प्रशासन बोला-अफवाह से दोगुनी हुई बिक्री
Breaking News

दुर्ग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी कतारें:कई पंपों पर आपूर्ति सामान्य, प्रशासन बोला-अफवाह से दोगुनी हुई बिक्री

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



8f3a12d0 7360 4308 b5f6 f1cd7c374c19 1778840133889
दुर्ग जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बनी हुई है। कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। प्रशासन का कहना है कि ईंधन की कमी की अफवाह फैलने के बाद अचानक मांग बढ़ने से यह स्थिति बनी। पटेल चौक स्थित पेट्रोल पंप पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है और लोगों को आसानी से ईंधन मिल रहा है। वहीं, जिला न्यायालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी कुछ इंतजार के बाद सप्लाई जारी है। कहीं सामान्य, कहीं ‘पेट्रोल खत्म’ का बोर्ड हालांकि, दुर्ग जेल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ‘पेट्रोल खत्म’ का बोर्ड लगा मिला, जिसके कारण कई वाहन चालक ईंधन की तलाश में भटकते नजर आए। अफवाह के बाद दोगुनी हुई बिक्री दुर्ग जिला खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह भदोरिया ने बताया कि एक-दो दिन पहले पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग पंपों पर पहुंचने लगे। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तुलना में ईंधन की बिक्री दो से ढाई गुना तक बढ़ गई। ऑयल कंपनियों से लगातार संपर्क कर सप्लाई सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। सामान्य से दोगुनी पहुंची खपत आंकड़ों के अनुसार, जिले में प्रतिदिन पेट्रोल की औसत खपत करीब 300 किलोलीटर (KL) और डीजल की 425 KL रहती है। लेकिन बीते दिन पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 600 से 625 KL तक पहुंच गई, जबकि डीजल की बिक्री करीब 800 KL दर्ज की गई। यह सामान्य खपत से लगभग दोगुनी है। 189 पेट्रोल पंपों में बढ़ाई जा रही सप्लाई दुर्ग जिले में कुल 189 पेट्रोल पंप संचालित हैं। कई स्थानों से पंप सूखने की सूचना मिलने के बाद ऑयल कंपनियों के माध्यम से तेजी से आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और अगले दो-तीन दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ओपी चौधरी-टीएस सिंहदेव की सोशल मीडिया बहस:सूरजपुर में अमरजीत भगत ने साधा निशाना, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप

May 15, 2026

सरगुजा कांग्रेस कार्यालय में चोरों का धावा,73 टोटियां ले गए:फर्श पर खिला-आई लव यू, दो साल में तीसरी बार हुई चोरी की घटना

May 15, 2026

लोको पायलटों का 'मुंडी गरम प्रदर्शन', डीआरएम को सौंपा ज्ञापन:एसी खराब, इंजन में भीषण गर्मी, एलारसा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070526
Views Today : 95
Views Last 7 days : 1107
Views Last 30 days : 3723
Total views : 91894
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.