![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के तुमीडीह के जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। जिसके बाद उसकी शिनाख्त अधिवक्ता के रूप में हुई। ऐसे में शुक्रवार को काफी संख्या में अधिवक्ता में रैली निकालकर पैदल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में जल्द जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त लैलूंगा ब्लॉक में रहने वाली अराधाना सिदार के रूप में हुई। मृतका पिछले कुछ समय से रायगढ़ में अधिवक्ता थी। ऐसे में शुक्रवार को काफी संख्या में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्य पैदल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने SSP शशि मोहन सिंह से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि अराधना सिदार जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ की एक नियमित अधिवक्ता रही है। जिसकी जघन्य हत्या पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंर्तगत किया गया और निर्वस्थ स्थिति में लाश पाई गई। ऐसे में जिला अधिवक्ता संघ ने मामले में तत्काल सुक्ष्मता से जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपराधी की पैरवी नहीं करने लिया निर्णय
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी सदस्यगण एसपी से मिलकर अधिवक्ता अराधना सिदार की निर्मम हत्या हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी जनवरी 2026 में जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ग्रहण की थी और जुनियर सदस्य होने के चलते काम में व्यस्त रहती थी। हमारी मांग है कि जो आरोपी है उसकी पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में अपराधी व्यक्ति जो है उसकी पैरवी नहीं करेंगे और बाहर से वकील बुलाकर पैरवी करता है उन्हें भी निवेदन किया जाएगा।
कोई अंजान लड़की ने फोन उठाया था
गणेशी सिदार ने बताया कि उसने अपनी बहन अराधना को फोन किया था, तो मोबाईल स्वीच ऑफ था, 13 तारीख को मोाबइल ओपन हुआ और किसी और लड़की ने फोन उठाया। तब उसने बहाना बताया कि वो सो रही है। अंजान लड़की दीदी की आवज में बात करने की कोशिश कर रही थी। मुझे अभी किसी पर शक नहीं है क्योंकि कौन है हमे कुछ नहीं पता। दीदी रायगढ़ में आकर रह रही थी। जल्दी से जल्दी मामले में कार्रवाई हो और आरोपी पकड़ा जाए, यही हमारी मांग है।
पुलिस प्रोफेश्नल तरीके से काम कर रही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी आए थे और हत्याकांड को लेकर ज्ञापन सौंपा है। अराधना सिदार की दुखद मृत्यु हुई है उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग है। इसमें पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर संज्ञान में लिया गया था और अपराध दर्ज है। मामले में प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहे हैं। हमारे द्वारा आश्वसन दिया गया है कि पुलिस इसमें त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए जल्द आरोपी तक पहुंच जाएगी।
<
