रिगनी- खरौद| माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में नगर के छात्र गौरव देवांगन ने अंग्रेजी माध्यम से 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गौरव, रमेश कुमार देवांगन के पुत्र हैं और उन्होंने लिटिल फ्लावर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, शिवरीनारायण से पढ़ाई की है। गौरव ग्राम सुकुल पारा, खरौद के निवासी हैं और मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
<
