बेनूर| केन्द्रीयकृत परीक्षा सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जारी परिणाम के अनुसार, कक्षा 5वीं में कुल दर्ज संख्या 2785 रही, जिसमें से 2763 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए इनमें से 2756 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिससे कुल परीक्षा परिणाम 99.75 प्रतिशत दर्ज किया गया।इसी प्रकार कक्षा 8वीं में कुल 2339 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 2305 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए इनमें से 2295 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे परीक्षा परिणाम 99.57 प्रतिशत रहा इस उत्कृष्ट परिणाम से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार का संकेत मिलता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बधाई दी।
<
