Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 1 लाख की ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण:मोहला-मानपुर में नेतृत्व के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से परेशान हो कर मुख्यधारा में लौटी
Breaking News

1 लाख की ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण:मोहला-मानपुर में नेतृत्व के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से परेशान हो कर मुख्यधारा में लौटी

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
736fb67d 1d73 43ba 8525 45ec228a9ac0 1777025083363
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



736fb67d 1d73 43ba 8525 45ec228a9ac0 1777025083363
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और जिला पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रयास’ को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन में सक्रिय 1 लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव और संगठन के भीतर भेदभाव से त्रस्त होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान देहकी उर्फ जीत्ती के रूप में हुई है। वह रावघाट LOS/SOS की सक्रिय सदस्य थी। देहकी मूल रूप से कांकेर जिले के मदनबाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम मुंजाल (राउतपारा) की निवासी है। महिला नक्सली अलग-अलग एरिया में सक्रीय रही जानकारी के अनुसार, देहकी साल 2010 में माओवादी विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुई थी। उसने अपने शुरुआती सालों में मदनबाड़ा क्षेत्र में काम किया। इसके बाद वह माड़ क्षेत्र में सक्रिय रही और लंबे समय तक रावघाट एरिया कमेटी के अंतर्गत विभिन्न माओवादी सदस्यों के साथ मिलकर गतिविधियों को अंजाम देती रही। भेदभाव किये जाने से परेशान थी महिला नक्सली देहकी ने आत्मसमर्पण के पीछे संगठन के भीतर अंदरूनी मतभेद और नेतृत्व द्वारा किए जा रहे उपेक्षापूर्ण व्यवहार से वह परेशान थी। माओवादियों द्वारा स्थानीय आदिवासियों और ग्रामीणों पर किए जा रहे अत्याचारों ने भी उसे निराश किया। अब वह अपने परिवार के साथ एक शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन जीना चाहती है। जीत्ती ने नक्सली संगठन की विचारधारा को खोखला कहा देहकी उर्फ जीत्ती ने अपने आत्मसमर्पण पर कहा, ‘नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा और ग्रामीणों पर होते अत्याचारों से तंग आकर मैंने संविधान पर विश्वास जताते हुए आत्मसमर्पण का फैसला लिया है।’ पुलिस ने हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की यह महत्वपूर्ण सफलता पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावर के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में प्राप्त हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित महिला को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी नियमानुसार लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस ने अन्य माओवादियों से भी अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 525
Views Last 7 days : 3171
Views Last 30 days : 9591
Total views : 103533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.