Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » होश में आई युवती, छत से नहीं लगाई थी छलांग:युवती बोलीं- ब्वॉयफ्रेंड को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, शराब के नशे में लड़खड़ाकर गिरा युवक
Breaking News

होश में आई युवती, छत से नहीं लगाई थी छलांग:युवती बोलीं- ब्वॉयफ्रेंड को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, शराब के नशे में लड़खड़ाकर गिरा युवक

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777020833 image 1777017658
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1777017658
बिलासपुर में मंगलवार रात हुए हादसे में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस पहले इसे आत्महत्या मान रही थी। लेकिन, गंभीर रूप से घायल युवती ने अपने बयान में हादसा बताया है। युवती ने कहा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था। वह छत से गिर रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में दोनों तीन मंजिला छत से नीचे गिर गए। इस हादसे में युवती का कमर और रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है। गरिमा सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बुधवार को जब युवती होश में आई, तब पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। गरिमा ने पुलिस को बताया कि वह और चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडेय ब्लॉक नंबर 34 की छत की दीवार पर बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान युवक के साथ युवती भी शराब पी रही थी। नशे में लड़खड़ा रहा था युवक, बचाने के चक्कर में दोनों गिर गए
युवती ने बताया कि चिरंजीव काफी नशे में था और दीवार पर बैठकर और शराब पी रहा था। इसी दौरान नशे के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे की ओर गिरने लगा। उसे बचाने के लिए गरिमा ने उसका हाथ पकड़ा। लेकिन, वह चिरंजीव का वजन नहीं संभाल पाई और दोनों एक साथ तीन मंजिला इमारत से नीचे गिर गए। रीढ़ और कमर की हड्डी टूटी, अब चल पाने की उम्मीद कम
हादसे में चिरंजीव की जान चली गई, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अब युवती नहीं चल पाएगी। गरिमा की रीढ़ और कमर की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि गरिमा अब भविष्य में कभी अपने पैरों पर नहीं चल पाएगी। फिलहाल उसका इलाज जारी है। युवक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसने साफ किया है कि यह आत्महत्या का प्रयास नहीं था। युवक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस हर पहलू की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 10 गायों की मौत:कसडोल ब्लॉक की घटना, खेत में चर रही थीं गायें, पशुपालकों ने मांगी सहायता

June 22, 2026

कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री रहेगी बंद:होटलों पर भी होगी कार्रवाई, निगम ने जारी किया आदेश

June 22, 2026

रायपुर में 26 जून को कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान:सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता, 'सुरक्षित भारत' पर होगा मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075067
Views Today : 754
Views Last 7 days : 3400
Views Last 30 days : 9820
Total views : 103762
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.