कवर्धा| दुर्ग के हेमचंद विवि ने सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर-जनवरी 2025-26 के परीक्षा परिणाम घोषणा उपरांत परीक्षार्थियों द्वारा पुनर्गणना आवेदित आवेदन के आधार पर परीक्षाफल घोषित किए है। इसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर, एमए (राजनीति विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर, एमए (छत्तीसगढ़ी) प्रथम सेमेस्टर, एमए (हिंदी) प्रथम सेमेस्टर, एमए (इतिहास) तृतीय सेमेस्टर समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। परिणाम विवि की वेबसाइट पर है।
<
