जांजगीर| नगर के हाईस्कूल मैदान में 21 अप्रैल से भव्य सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन शुरू होगा। इस धार्मिक आयोजन में 501 पार्थिव शिवलिंगों का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा। अनुष्ठान का शुभारंभ प्रतिदिन शाम 6 बजे से होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जांजगीर| छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ग्रामीण‑शहरी शिक्षित बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण और 35 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। अधिक जानकारी जिला पंचायत जांजगीर‑चांपा स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
<
