कवर्धा|ग्राम पोंड़ी के पास प्रभाटोला-लेंजाखार क्षेत्र में हाईवे सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से रात के समय बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहता है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। इसी तरह शक्कर कारखाना के सामने हाईवे पर भी स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से अंधेरा बना रहता है। संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर चालू करे, ताकि सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। -हेमंत बंजारे, कवर्धा
<
