Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी में किया डायलिसिस यूनिट लोकार्पण:30 बिस्तरीय वार्ड की भी सुविधा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था
Breaking News

स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी में किया डायलिसिस यूनिट लोकार्पण:30 बिस्तरीय वार्ड की भी सुविधा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

By adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a5af3c3b 5d19 481a a278 4e179288a6a5 1782575529152
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a5af3c3b 5d19 481a a278 4e179288a6a5 1782575529152
एमसीबी जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को चिरमिरी स्थित जिला चिकित्सालय में 5 बिस्तरीय डायलिसिस यूनिट और 30 बिस्तरीय नए वार्ड का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। अब जिले में ही मिलेगी डायलिसिस की सुविधा नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने से एमसीबी जिले के किडनी रोगियों को अब इलाज के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यूनिट में प्रतिदिन मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा, जिससे जिले के सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे मरीजों का समय और आर्थिक खर्च दोनों कम होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से जिला अस्पतालों में आधुनिक संसाधन और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल्द मिलेंगी सीटी स्कैन और अटल टेस्ट लैब की सुविधा स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिरमिरी जिला चिकित्सालय में आने वाले समय में अटल टेस्ट लैब, सीटी स्कैन मशीन तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे मरीजों को जांच और उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। अस्पताल की क्षमता बढ़ी, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज 30 बिस्तरीय नए वार्ड के शुरू होने से जिला चिकित्सालय की भर्ती क्षमता में वृद्धि होगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज वातावरण और अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकेंगी। जिले के नागरिकों ने डायलिसिस यूनिट और नए वार्ड के शुभारंभ को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में चाकू की नोक पर युवती का अपहरण:नानी के घर से लौटते समय पड़ोसी युवक ने किया किडनैप,मुंह में कपड़ा ठूंसकर खाट के नीचे छिपाया; पुलिस-परिजनों ने छुड़ाया

June 28, 2026

उपमुख्यमंत्री साव ने बिलासपुर में अधूरे कार्यों का निरीक्षण किया:देरी और लापरवाही पर अफसरों-ठेकेदारों को कार्रवाई की चेतावनी

June 28, 2026

तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर:बेमेतरा में ससुराल जाते वक्त कारेसरा मोड़ के पास हुआ हादसा, पति-पत्नी रायपुर रेफर

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077281
Views Today : 650
Views Last 7 days : 4698
Views Last 30 days : 12386
Total views : 107591
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.