Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में चाकू की नोक पर युवती का अपहरण:नानी के घर से लौटते समय पड़ोसी युवक ने किया किडनैप,मुंह में कपड़ा ठूंसकर खाट के नीचे छिपाया; पुलिस-परिजनों ने छुड़ाया
Breaking News

रायपुर में चाकू की नोक पर युवती का अपहरण:नानी के घर से लौटते समय पड़ोसी युवक ने किया किडनैप,मुंह में कपड़ा ठूंसकर खाट के नीचे छिपाया; पुलिस-परिजनों ने छुड़ाया

By adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1 1782661815
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1 1782661815
राजधानी से लगे आरंग थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र निवासी हनी उर्फ दीपक ने युवती को रास्ते में रोककर चाकू की नोक पर जबरन अपने साथ ले गया। इसके बाद उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, धमकी देने और महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से आपराधिक बल प्रयोग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला आरंग पुलिस के मुताबिक, युवती शनिवार को अपनी नानी के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उसका मुंह दबाकर और चाकू दिखाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, दोनों हाथ पीछे बांध दिए और उसे खाट के नीचे छिपाकर रखा, ताकि किसी को उसकी मौजूदगी का पता न चल सके। काफी देर तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान संदेह आरोपी हनी उर्फ दीपक पर गया। इसके बाद परिजन उसके घर पहुंचे और तलाशी ली। वहां युवती खाट के नीचे हाथ बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसे मिली। परिजनों ने तत्काल उसे मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। एडिशनल एसपी अभिषेक झा के मुताबिक पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

30,966 Children to Get Vaccine

June 28, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी में किया डायलिसिस यूनिट लोकार्पण:30 बिस्तरीय वार्ड की भी सुविधा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

June 28, 2026

उपमुख्यमंत्री साव ने बिलासपुर में अधूरे कार्यों का निरीक्षण किया:देरी और लापरवाही पर अफसरों-ठेकेदारों को कार्रवाई की चेतावनी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077300
Views Today : 678
Views Last 7 days : 4726
Views Last 30 days : 12414
Total views : 107619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.