स्मार्ट मीटर-बढ़ी बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस का अभियान:घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, लोगों से जानी समस्याएं, हाफ बिल योजना फिर शुरू करने की मांग

![]()
कोंडागांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्मार्ट मीटर और बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में जनअभियान चला रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिलपुटी, सातगांव, डोंगरीगुड़ा और मसोरा मंडल-1 की ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बढ़ी बिजली दरों को लेकर उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ी कीमतों से आम लोगों के घर का बजट प्रभावित हो रहा है। 400 यूनिट तक हाफ बिल योजना बहाल करने की मांग कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने और 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की योजना दोबारा शुरू करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं जानना और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में जिला महामंत्री जेपी यादव, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, पूर्व जिला अध्यक्ष झूमक लाल दीवान, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link




