टॉप न्यूज़
सेवा सेतु केंद्र से उसी दिन मिला विवाह प्रमाण पत्र

बेनूर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिले में संचालित सेवा सेतु केंद्र आम लोगों को घर के पास डिजिटल, पारदर्शी, समयबद्ध शासकीय सेवाएं देने का असरदार माध्यम बन गया है। सेवा सेतु केंद्र से अब छोटे कामों के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही है। पैसे भी बच रहे हैं। जिले के ग्राम नेतानार निवासी फूलसिंह पोटाई और उनकी पत्नी रामबती पोटाई ने विवाह प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। आवेदन देने के उसी दिन उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो गया। तय समय से भी तेज सेवा मिलने पर दंपती ने खुशी जताई। जिला प्रशासन का आभार माना। फूलसिंह पोटाई ने बताया कि पहले विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। अलग-अलग कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे।
Source link




