![]()
सूरजपुर जिले में बाल विवाह रोकने के प्रयासों में तेजी आई है। पिछले चार महीनों में कुल 40 बाल विवाह रोके गए हैं। इनमें से 14 बाल विवाह अकेले अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर बीते चार दिनों में रुकवाए गए हैं। जनवरी 2024 से अब तक जिले में 40 बाल विवाह के मामले सामने आए, जिन्हें समय रहते रोका गया। अक्षय तृतीया के दौरान बड़ी संख्या में बाल विवाह की कोशिशें की जाती हैं, और इस बार भी प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 14 ऐसे विवाह रुकवाए। जिले में अब बाल विवाह पर कोर्ट में के आदेश पर होगी कार्रवाई इन आंकड़ों को देखते हुए, कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्थानीय जिला न्यायालय से समन्वय स्थापित किया गया है। अब बाल विवाह के मामलों में आगामी दिनों में कोर्ट के व्यादेश (निषेधाज्ञा) पर कार्रवाई की जाएगी। बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि बाल विवाह पर लगातार रोक लगाई जा रही है। इसके लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग और चाइल्डलाइन मिलकर काम कर रहे हैं।
<
