Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में पहली आवासीय कॉलोनी का भूमिपूजन:37.66 करोड़ से बनेंगे 185 आधुनिक भवन, लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं-घर का सपना पूरा होगा
Breaking News

सूरजपुर में पहली आवासीय कॉलोनी का भूमिपूजन:37.66 करोड़ से बनेंगे 185 आधुनिक भवन, लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं-घर का सपना पूरा होगा

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c05846d8 68dd 4e1e 8baf e0cad4017e85 1779034938919
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c05846d8 68dd 4e1e 8baf e0cad4017e85 1779034938919
सूरजपुर जिले की पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी “अटल विहार योजना” का ग्राम पर्री में शनिवार को भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण-अधोसंरचना विकास मंडल की ओर से निर्मित की जा रही इस परियोजना पर 37.66 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें 8 एकड़ भूमि पर समाज के हर वर्ग के लिए 185 भवन बनाए जाएंगे। कार्यक्रम का भूमिपूजन महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण-अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “अटल विहार योजना” से जिले के नागरिकों का अपने घर का सपना पूरा होगा। उन्होंने बताया कि यह सूरजपुर की पहली सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी होगी, जिसमें EWS, LIG, MIG और HIG वर्ग के लिए किफायती दरों पर मकान उपलब्ध होंगे। लक्ष्मी राजवाड़े ने इस योजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने वाली परियोजना बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार “मोदी की गारंटी” के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया। विधायक भुलन सिंह मरावी ने कहा कि यह कॉलोनी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। कलेक्टर रेना जमील ने इसे जिले के लिए एक “मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरिया कारोबारी का 9 लाख रुपए लेकर कर्मचारी फरार:पार्टी से पेमेंट लेकर सेल्समैन नहीं पहुंचा ऑफिस, डायरेक्टर ने दर्ज कराई शिकायत

May 18, 2026

बिलासपुर में 'रसूखदारों' के फार्म-हाउस पर रेड:जुआ खेलते रियल एस्टेट-बिल्डर, कोयला कारोबारी और राइस मिलर समेत 8 गिरफ्तार; मुंह छिपाते दिखे, लग्जरी कारें-iPhone जब्त

May 18, 2026

उचरूवा में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे:जल जीवन मिशन योजना शुरू नहीं, विभाग बोला-पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070920
Views Today : 187
Views Last 7 days : 1756
Views Last 30 days : 4126
Total views : 92718
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.