Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरिया कारोबारी का 9 लाख रुपए लेकर कर्मचारी फरार:पार्टी से पेमेंट लेकर सेल्समैन नहीं पहुंचा ऑफिस, डायरेक्टर ने दर्ज कराई शिकायत
Breaking News

सरिया कारोबारी का 9 लाख रुपए लेकर कर्मचारी फरार:पार्टी से पेमेंट लेकर सेल्समैन नहीं पहुंचा ऑफिस, डायरेक्टर ने दर्ज कराई शिकायत

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
oju7sl 1779089278
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



oju7sl 1779089278
राजधानी के उरला थाना इलाके में एक सरिया और स्ट्रक्चर ट्रेडिंग फर्म के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फर्म में काम करने वाले एक सेल्समैन पर पार्टी से मिले 9 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप लगा है। फर्म के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा अंकुश अग्रवाल बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला उरला पुलिस के अनुसार आरोपी कर्मचारी लक्ष्मण पांडेय के खिलाफ शिकायत ‘श्री राधेमणी मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर ने दी है। डायरेक्टर ने पुलिस को बताया, कि उनकी कंपनी सरिया और स्ट्रक्चर के ट्रेडिंग और कमीशन का काम करती है। कंपनी में पिछले तीन महीने से जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी लक्ष्मण पाण्डेय सेल्स और मार्केटिंग का काम देख रहा था। 13 अप्रैल 2026 को परमेश्वरी ट्रांसपोर्ट की गाड़ी (CG 04 PZ 9699) बोरझरा स्थित अलंकार एलाईज फैक्ट्री से लोड हुई। गाड़ी में करीब 15.020 मीट्रिक टन माल भरा था, जिसे अगले दिन 14 अप्रैल को बागबाहरा के तेंदूकोना स्थित ‘सोहनलाल मोहनलाल’ फर्म में डिलीवर किया गया। आरोप है कि सेल्समैन लक्ष्मण पाण्डेय ने इस गाड़ी का पूरा पेमेंट 9,00,000 (नौ लाख रुपए) पार्टी से खुद ले लिया। लेकिन यह रकम उसने ऑफिस में जमा करने के बजाय अपने पास रख ली। 5 दिनों से फोन बंद, पुलिस खंगाल रही सुराग डायरेक्टर अंकुश अग्रवाल ने बताया कि जब लक्ष्मण से पेमेंट के बारे में पूछा गया, तो वह लगातार टाल-मटोल करता रहा। हद तो तब हो गई जब पिछले 5 दिनों से उसने कंपनी के फोन उठाने बंद कर दिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित डायरेक्टर ने 17 मई 2026 को उरला थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अमले पर हमला, VIDEO:डिप्टी डायरेक्टर से भी धक्का-मुक्की, अतिक्रमणकारियों के बयान दर्ज करने पहुंची थी टीम

May 18, 2026

CCPL 2026 Launch Event Nawa Raipur

May 18, 2026

अमित शाह के बस्तर दौरे पर सोशल मीडिया वॉर:पीसीसी अध्यक्ष के सवाल पर सीएम के मीडिया सलाहकार का पलटवार

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070924
Views Today : 193
Views Last 7 days : 1762
Views Last 30 days : 4132
Total views : 92724
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.