Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उचरूवा में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे:जल जीवन मिशन योजना शुरू नहीं, विभाग बोला-पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी
Breaking News

उचरूवा में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे:जल जीवन मिशन योजना शुरू नहीं, विभाग बोला-पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
df322bfe 1030 4324 a1b3 3900980a85de 1779015513793
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



df322bfe 1030 4324 a1b3 3900980a85de 1779015513793
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम उचरूवा में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना शुरू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीण आज भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम उचरूवा में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए की लागत से स्टील स्ट्रक्चर पानी टंकी, पंप हाउस और पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया गया है। गांव के अधिकांश घरों तक नल कनेक्शन भी पहुंचा दिए गए हैं। कई स्थानों पर स्टैंड पोस्ट भी लगाए गए हैं। हालांकि, योजना पूरी होने के सालों बाद भी ग्रामीणों को नलों से पानी नहीं मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द योजना को चालू कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। दो से तीन साल बाद भी नहीं शुरू हुई जलापूर्ति ग्रामीणों के अनुसार योजना को बने हुए दो से तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। नतीजतन गांव के लोग आज भी पेयजल के लिए 1 से 2 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जहां हैंडपंपों पर लगी भीड़ जल संकट की भयावहता को दर्शाती है। पाइपलाइन बिछी, लेकिन नलों तक नहीं पहुंचा पानी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद यह योजना केवल दिखावे तक सीमित रह गई है। घरों तक पाइपलाइन और नल तो पहुंच गए, लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह योजना समय पर शुरू हो जाती तो उन्हें रोजाना पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। जलापूर्ति शुरू नहीं होने के कारणों की जांच जारी इस मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एसडीओ गुरदेव सिंह कवर ने बताया कि उचरूवा में जलापूर्ति शुरू नहीं होने के कारणों की जांच कराई जा रही है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द योजना को चालू कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CCPL 2026 Launch Event Nawa Raipur

May 18, 2026

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन अमले पर हमला, VIDEO:डिप्टी डायरेक्टर से भी धक्का-मुक्की, अतिक्रमणकारियों के बयान दर्ज करने पहुंची थी टीम

May 18, 2026

CCPL 2026 Launch Event Nawa Raipur

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070924
Views Today : 193
Views Last 7 days : 1762
Views Last 30 days : 4132
Total views : 92724
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.