Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर के जंगल में मिला नर कंकाल:हाथ और सिर पर अभी भी चिपकी है चमड़ी, फॉरेंसिक जांच हुई, गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस
Breaking News

सूरजपुर के जंगल में मिला नर कंकाल:हाथ और सिर पर अभी भी चिपकी है चमड़ी, फॉरेंसिक जांच हुई, गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a43b6afe ee3e 46c2 9f79 2bb120cc7fa9 1779783742930
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a43b6afe ee3e 46c2 9f79 2bb120cc7fa9 1779783742930
सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ चौकी इलाके के कर्री-कुप्पी जंगल में एक नर कंकाल मिला है। यह कंकाल सोमवार को ग्रामीणों को जंगल के बीच रास्ते में पड़ा मिला। कंकाल की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि कंकाल के हाथों और सिर पर अभी भी चमड़ी चिपकी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर कुदरगढ़ चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। शव नहीं हुई शिनाख्त शुरुआती जांच में पुलिस ने संभावना जताई है कि, यह कंकाल आसपास के किसी गांव के व्यक्ति या युवक का हो सकता है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही कुदरगढ़ चौकी प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, डीएनए सैंपल और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और समय का पता चल सकेगा। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं। जनता से जांच में सहयोग करने की अपील की जंगल में कंकाल मिलने की खबर फैलने के बाद कर्री, कुप्पी और आसपास के गांवों में लोग चिंतित हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह हत्या, दुर्घटना या कोई अन्य कारण है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Khairagarh Wildlife Death | Poison Suspected Water Source

May 26, 2026

जगदलपुर-बीजापुर NH-63 पर हादसा, 2 की मौत:सड़क किनारे खड़ी हाईवा से टकराई पिकअप, किलेपाल के रहने वाले थे मृतक

May 26, 2026

सक्ती जिले में नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता 8 महीने की प्रेग्नेंट मिली, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 155
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 5046
Total views : 94763
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.