![]()
जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर मावलीभाटा-डिलमिली के नजदीक पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी हाईवा को टक्कर मार दी है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जिनके शवों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पिकअप जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान डिलमिली के पास सड़क किनारे खड़ी हाईवा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। किलेपाल के रहने वाले थे मृतक सूचना मिलते ही कोडेनार पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मनोहर पोयामी (45) और कुम्मा पोयामी (35) के रूप में हुई है। ये दोनों किलेपाल इलाके के रहने वाले थे। खड़ी हाईवा हो सकती है हादसे की वजह पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी हाईवा हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप वाहन की रफ्तार कितनी थी।
<
