Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सक्ती जिले में नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता 8 महीने की प्रेग्नेंट मिली, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
Breaking News

सक्ती जिले में नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता 8 महीने की प्रेग्नेंट मिली, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

By adminMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a849efc8 33f3 483b 91d4 2218b506560c 1779763469739
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a849efc8 33f3 483b 91d4 2218b506560c 1779763469739
सक्ती जिले में पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जैजैपुर निवासी सलमान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सक्ती के हटरी रोड इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। घर वलों ने आरोपी पर संदेह व्यक्त किया था पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने वर्ष 2025 में जैजैपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस शिकायत के आधार पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 91/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान परिजनों ने सलमान खान पर संदेह व्यक्त किया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 8 महीने की प्रेग्नेंट भी हुई नाबालिग इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग पीड़िता को अपने घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके कारण वह लगभग 8 माह की गर्भवती हो गई थी। इस खुलासे के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(ए) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 जोड़ी गईं। घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार किया जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सक्ती के हटरी रोड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम ने पैलेस रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में जैजैपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र चंद्रा, आरक्षक मनोज लहरे और महेंद्र कंवर का विशेष योगदान रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हार्डकोर नक्सली दंपती ने किया सरेंडर:हथियार, IED बनाने के थे एक्सपर्ट, नक्सली कैडरों को देते थे ट्रेनिंग, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार

May 26, 2026

रायगढ़ में घर के भीतर मिला गांजा का 6 पैकेट:पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 24 नग बुट्रम नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026

नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072046
Views Today : 158
Views Last 7 days : 1960
Views Last 30 days : 5049
Total views : 94766
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.