वायरल वीडियो में दिखे कई दुर्लभ वन्यजीव मृत
खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जलस्रोत के पास बड़ी संख्या में पक्षियों और जंगली जानवरों के शव मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। शुरुआती आशंका जलस्रोत में जहरीला पदार्थ मिलाए
.
जानकारी के मुताबिक, वन्यजीव और प्रकृति प्रेमी मुकेश वर्मा रविवार दोपहर बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए दल्लीखोली जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सबसे पहले एक ग्रेटर रैकेट-टेल्ड ड्रोंगो मृत अवस्था में मिला।
देखिये वन्य जीवों की मृत तस्वीरें


वन्य पक्षियों और जंगली जीवों के शव दिखे
आसपास तलाश करने पर जलस्रोत के पास कई अन्य पक्षियों और जंगली जीवों के शव पड़े दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया।
ये दुर्लभ जीव मृत मिले
वायरल वीडियो में नर मोर, मादा मोर, तीन एशियन पाम सिवेट समेत कई दुर्लभ पक्षियों के शव दिखाई दे रहे हैं। मृत पक्षियों में रुफस ट्रीपाई, ओरिएंटल मैगपाई रॉबिन और जंगल आउलेट जैसी प्रजातियां भी शामिल हैं। एक ही स्थान पर इतने वन्यजीवों की मौत ने मामले को बेहद गंभीर बना दिया है।

ये वो प्राकृतिक जल स्रोत है जहाँ पर आसपास ये सभी मृत मिले हैं
जलस्रोत में जहर मिलाने की आशंका
मुकेश वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आशंका जताई है कि जलस्रोत में किसी जहरीले रसायन या विषैले पदार्थ को मिलाया गया हो सकता है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि पानी पीने के बाद इन वन्यजीवों की मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई दुर्लभ जीव और पक्षी मृत मिले हैं
जीवों की एक साथ मौत सामान्य घटना नहीं
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि मोर और सिवेट जैसे जीवों की एक साथ मौत सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती। इससे पर्यावरणीय खतरे और वन क्षेत्र में किसी बड़ी लापरवाही या साजिश की आशंका भी गहराने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है
वन विभाग जांच में जुटा
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। विभाग सुबह से जंगल क्षेत्र में पहुंचकर मृत वन्यजीवों और पक्षियों के शव एकत्र कर रहा है। इस से स्पष्ट होता है की मृत जीवो की तादात सैकड़ों में हो सकती है। मौके से पानी और अन्य संदिग्ध पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं।
जांच के केंद्र में 3 प्रमुख बिंदु
वन विभाग फिलहाल तीन प्रमुख बिंदुओं, ज़हरखुरानी, भीषण गर्मी और जलसंकट को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
……………………
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
मृत बेबी एलीफेंट को सूंड-पैरों से उठाती रही हथिनी, VIDEO:रायगढ़ में दलदल में फंसने से गई जान, 17 दिन में 3 मौतें

मादा हाथी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों की मदद से उठाने की कोशिश करती रही।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेबी एलीफेंट की तालाब के दलदल में फंसने से मौत हो गई। हथिनी अपने मृत बेबी एलीफेंट को सूंड और पैरों से उठाने की कोशिश करती नजर आई। इस मार्मिक घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
<
