जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोंगपाल नाकापारा में एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां तोंगपाल निवासी सुनील मिश्रा उम्र 35 वर्ष के घर में 22 अप्रैल से रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था। 23 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात चोर ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे बैग से करीब 15 हजार रुपए नकद, लगभग 10 हजार रुपए कीमत के गहने और एक की-पैड वाला मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 27 हजार रुपए बताई गई है। घटना के दौरान घर में रामायण पाठ चल रहा था, जिसके कारण घर के दरवाजे खुले हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढककर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
<
