![]()
पंडरिया विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन किया गया। विधायक भावना बोहरा ने 39.38 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र के 17 गांवों के किसानों की सालों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से पूरी होगी। इसके तहत सुतियापाट जलाशय की बाईं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण और माइनर नहरों का निर्माण किया जाएगा। इससे पंडरिया विधानसभा के 17 गांवों सहित आसपास के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध होगा। 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति विधायक भावना बोहरा ने बताया कि साल 2020 से पहले इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया गया था। उन्होंने रणवीरपुर से सहसपुर तक ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्राएं कीं, जिसमें क्षेत्र के किसान और किसान संघ मजबूती से उनके साथ खड़े रहे। यह उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि क्षेत्र में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। बीजोपी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और अब सभी जगह काम शुरू हो चुका है। पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों को मिली गति भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पंडरिया विधानसभा लगातार प्रगति की ओर बढ़ रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, फिडर और रमतला जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों का रीमॉडलिंग, क्रांति और देवसरा जलाशय की नहरों का रीमॉडलिंग, लाइनिंग और नहर विस्तार, महीडबरा जलाशय का शीर्ष कार्य और नहर संरचनाओं के जीर्णोद्धार को मंजूरी मिली है। पेयजल आपूर्ति के लिए बड़ी योजना को मंजूरी पेयजल सुविधा को मजबूत करने के लिए 78 करोड़ से अधिक लागत वाली समूह जलप्रदाय योजना के तहत सुतियापाट जलाशय के सतही स्रोत से 54 गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए रणवीर से मरका तक पाइपलाइन विस्तार को स्वीकृति मिली है।
<
