टॉप न्यूज़

Gariaband Murder Case | Police Operation Arrests Accused Using Chilli Smoke


पत्नी के मायके जाने से नाराज शराबी पति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से मार डाला

गरियाबंद में पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से नाराज एक शराबी पति ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। गरियाबंद के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में आरोपी हीरा नागेश (32) ने अपने पड़ोसी खोलबहरा नागेश (38) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

.

इसके बाद एक अन्य पड़ोसी नरेंद्र (25) पर भी हमला किया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र का मैनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में बंद हो गया और पुलिस को उसे पकड़ने के लिए करीब 7 घंटे तक ऑपरेशन चलाना पड़ा। इस दौरान मिर्ची पाउडर के धुएं का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को पड़ोसियों ने भड़काया, इसी शक में किया हमला

पुलिस के मुताबिक, हीरा नागेश राजमिस्त्री का काम करता है और शराब का आदी है। कुछ समय तक उसने दवा लेकर शराब पीना छोड़ दिया था, लेकिन मानसिक तनाव के बीच दोबारा शराब पीने लगा था। आए दिन पत्नी जागेश्वरी से उसका विवाद होता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। मंगलवार सुबह पत्नी उसके उठने से पहले घर छोड़कर मायके चली गई।

जागने के बाद हीरा पत्नी को तलाशने लगा। उसे शक था कि पड़ोसियों ने उसकी पत्नी को घर छोड़ने के लिए उकसाया है। इसी बात को लेकर पहले नरेंद्र से विवाद हुआ और फिर उसने खोलबहरा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खोलबहरा की मौके पर ही मौत हो गई।

घर में बंद होकर पुलिस पर गुलेल से किया वार

घर में बंद होकर पुलिस पर गुलेल से किया वार

घर में बंद होकर पुलिस पर गुलेल से हमला

हत्या की सूचना मिलते ही शोभा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी खुद को घर में बंद कर चुका था। पुलिस ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने गुलेल से जवानों पर हमला कर दिया। हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है।

स्थिति बिगड़ने पर मैनपुर पुलिस और एसडीओपी के नेतृत्व में दो थानों के 50 से ज्यादा जवान मौके पर पहुंचे और घर की घेराबंदी की।

200 मीटर तक जवानों पर हमला करने के लिए दौड़ता रहा।

200 मीटर तक जवानों पर हमला करने के लिए दौड़ता रहा।

छत से छोड़ा मिर्ची का धुआं, बाहर निकलते ही जवानों पर दौड़ा

आरोपी को घर से बाहर निकालने के लिए पुलिस ने छत के रास्ते से मिर्ची का धुआं छोड़ा। धुआं फैलने के बाद आरोपी घर से बाहर निकला और करीब 200 मीटर तक जवानों पर हमला करने के लिए दौड़ता रहा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में लिया। करीब 7 घंटे की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

छत से छोड़ा मिर्ची का धुआं तो आरोपी बाहर निकला

छत से छोड़ा मिर्ची का धुआं तो आरोपी बाहर निकला

दहशत में स्कूल-आंगनबाड़ी तक नहीं खुले

हत्या और आरोपी के घर में छिपे होने के बाद गांव में दहशत फैल गई। सड़क पर शव मिलने और आरोपी के तांडव के कारण ग्रामीण घरों में दुबके रहे। हालात का असर गांव की सामान्य दिनचर्या पर भी पड़ा और डर के कारण स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुले।

गरियाबंद के पेंड्रा में 7 घंटे चला ऑपरेशन

गरियाबंद के पेंड्रा में 7 घंटे चला ऑपरेशन

हत्या और हमले का मामला दर्ज

शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और आरोपी के हमले के कारणों की जांच कर रही है।

………………….

इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए

पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को फावड़े से काट डाला:सरगुजा में रिश्तेदार के घर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, हत्या के बाद पति फरार

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने फावड़े से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बिसरपानी गांव में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था। पत्नि रिश्तेदार के घर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची थी। एक कमरे में दोनों ने मिलकर शराब पी।…पढ़िए पूरी खबर



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button