टॉप न्यूज़
सावन का पहला सोमवार आज, सुकर्मा-धृति योग में होगा जलाभिषेक

बालोद| सावन मास के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय के गंजपारा में स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर, नयापारा स्थित कपिलेश्वर के शिवलिंग सहित अन्य धार्मिक स्थलों में जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचेंगे। जलेश्वर व कपिलेश्वर मंदिर में शाम 7 बजे महाआरती होगी। यहां शिवलिंग आकर्षण का केंद्र है। पं. मिथलेश शर्मा ने बताया कि सावन मास के पहले सोमवार को सुकर्मा और धृति योग बन रहा है। जिसे शुभ काम, पूजा-पाठ और नए संकल्पों के लिए अनुकूल और धैर्य, स्थिरता और मनोकामना सिद्धि के लिए शुभ माना जाता है।
Source link




