भास्कर न्यूज | बालोद विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 पर रायपुर के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभाकक्ष, मेकाहारा हॉस्पिटल परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें बालोद जिले की सहभागिता रही। सांस्कृतिक प्रस्तुति में बालोद को प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान मिला। समाजसेवा और जनकल्याण के कामों के लिए जिला प्रशासन बालोद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम राज्यपाल और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका के संरक्षण में हुआ। प्रदेशभर से छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। बालोद से सैकड़ों छात्र-छात्राएं, रेड क्रॉस स्वयंसेवक, शिक्षक शामिल हुए। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सामाजिक संदेश रहा। नृत्य प्रस्तुति प्रतियोगिता में बालोद को दूसरा स्थान मिला। कार्यक्रम में रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान, प्राथमिक उपचार, नशामुक्ति, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, मानव सेवा पर संदेश दिया गया। बालोद के प्रतिभागियों ने भी रचनात्मक प्रस्तुतियों से मानवता और सेवा के मूल्य दिखाए। विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 पर समाजसेवा और जनकल्याण में योगदान के लिए जिला प्रशासन बालोद को विशेष सम्मान मिला। जिला प्रशासन के जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सहयोग, मानवीय कार्यों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन रुपेश कुमार पाणिग्राही सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव, मंत्री, स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीमा सुशील जामवंते को उत्कृष्ट काउंसलर के रूप में सम्मानित किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद ने प्रतिभागियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों, जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। भविष्य में मानव सेवा और जनजागरूकता के काम और व्यापक स्तर पर करने की प्रतिबद्धता भी जताई। स्थापना दिवस का कार्यक्रम आज होगा बालोद जिले में विश्व रेड क्रॉस दिवस 11 मई को मनाया जाएगा। जिला शाखा बालोद में रेड क्रॉस स्थापना दिवस पर 11 मई को बालाजी रिजॉर्ट बालोद में कार्यक्रम होगा। इसमें रक्तदाता और सेवा कार्य के लिए उत्कृष्ट कार्यकर्ता और काउंसलर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।बालोद से शामिल शिक्षकों में जिला रेडक्रॉस अधिकारी सुरेश देशमुख, सह रेडक्रॉस अधिकारी शैलेंद्र सोनवानी, सीमा जामवंते, रघुनंदन गंगबोईर, अरूण साहू, रेणुका सार्वा, मधुमाला कौशल, कमला वर्मा, भेखराम साहू, दिनेश साहू रहे।
<
