Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम… घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला
Breaking News

सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम… घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला

By adminOctober 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
16 09 2025 cg minor girl
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Crime: नाबालिग स्वजन से नाराज होकर आठ अगस्त को घर से भाग निकली। घर से निकलकर वह सहारे की तलाश में अपनी सहेली के घर पहुंची। सहेली की मां कालिका तिवारी (32) ने उसे अपने घर में सहारा दिया। महिला अपने घर में नाबालिग को शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगी।

Publish Date: Tue, 16 Sep 2025 09:01:08 AM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Sep 2025 10:05:03 AM (IST)

सहेली की मां ने शराब पिलाकर कराया गंदा काम... घर से नाराज होकर भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला
CG Crime: घर से भागी नाबालिग को देह व्यापार में धकेला (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. नाबालिग को शराब पिलाकर कराया गंदा काम
  2. मामले में सहेली की मां सहित 4 आरोपी अरेस्ट
  3. मोबाइल जांच में कई नाम आ सकते हैं सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। एक महीने पहले घर से भागी नाबालिग अपनी सहेली के घर आसरे के लिए पहुंची। वहां सहेली और उसकी मां शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगे। इधर नाबालिग के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग का रायगढ़ से छुड़ा लिया। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने उसकी सहेली, सहेली की मां और दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

नाबालिग को शराब पिलाकर कराया गंदा काम

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि नाबालिग स्वजन से नाराज होकर आठ अगस्त को घर से भाग निकली। घर से निकलकर वह सहारे की तलाश में अपनी सहेली के घर लिंगियाडीह पहुंची। सहेली की मां कालिका तिवारी (32) ने उसे अपने घर में सहारा दिया। इसी बीच महिला ने देह व्यापार में शामिल विक्की भोजवानी (40) से संपर्क किया। महिला अपने घर में नाबालिग को शराब पिलाकर देह व्यापार कराने लगी। इसमें विक्की भोजवानी उनके लिए ग्राहक लाने लगा। नाबालिग के स्वजन ने उसके गायब होने की शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया

तीन दिन पहले महिला के साथ नाबालिग के होने की जानकारी पुलिस को मिली। इस पर पुलिस ने नाबालिग को उसके कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस ने स्वजन की मौजूदगी में पूछताछ की। इसमें नाबालिग ने बताया कि सहेली की मां उसे कमरे में बंद रखती थी। रोज रात को उसे शराब पिलाकर अलग-अलग लोगों को सौंप देती थी। वह उसे लेकर रायगढ़ भी गई थी। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला और दलाल विक्की भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा नाबालिग की सहेली और उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है। आरोपित की शहर में रैली निकाली गई है।

पहले भी देह व्यापार में पकड़ा गया है आरोपित

आरोपित विक्की भोजवानी देह व्यापार के मामले में पहले भी पकड़ा गया है। मोपका चौकी पुलिस ने गुलाब नगर कालोनी में देह व्यापार की सूचना पर दबिश देकर कई युवतियों को पकड़ा था। तब युवतियों ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के लिए विक्की भोजवानी अलग-अलग शहरों से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

मोबाइल जब्त, जांच में कई नाम आएंगे सामने

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि आरोपित विक्की भोजवानी पहले भी देह व्यापार के मामले में पकड़ा गया है। अब उसका रायगढ़ कनेक्शन भी सामने आया है। इसके बाद मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने आराेपित विक्की भोजवानी और महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है। उनके काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। इसमें विक्की के ग्राहकों और देह व्यापार से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। देह व्यापार में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- CG Crime: प्रसव के दौरान आपरेशन थिएटर में बनाया वीडियो…सोशल मीडिया पर किया वायरल, मचा हड़कंप



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068256
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1045
Views Last 30 days : 4087
Total views : 89216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.